सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सभी संवादाताओं हेतु आवश्यक सूचना -

 सभी संवादाताओं हेतु आवश्यक सूचना -

साथियो जैसा कि आप सबको विदित ही है कि वर्ष 2017 के दिसम्बर माह से शुरू हुआ आपका न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल) सफलता के गौरवमयी 7 वर्ष पूर्ण कर अब आठवे वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। प्रारम्भ मे पोर्टल से जुड़े कुछ सदस्यो के अथक प्रयासो व सुझावो के आधार पर समय समय पर किये गए तमाम प्रयासो के चलते आज ये छोटा सा पौधा आप सभी के सहयोग से विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है और आपके द्वारा संकलित क्षेत्रीय समाचारो के साथ ही विभिन्न प्रमुख न्यूज़ एजेंसियो के प्राप्त देश विदेश के प्रमुख समाचार भी निरंतर पोर्टल पर प्रकाशित हो रहे है। आज न्यूज़ इंडिया 17 गूगल जैसी विश्वसनीय संस्था द्वारा प्रमाणित किये गए देश विदेश के साढ़े 6 करोड़ से अधिक पाठको तक किसी न किसी रूप मे अपनी पहुँच बना चुका है। आशा है कि भविष्य मे भी आप सभी साथियो का साथ व समर्पण भाव मिलता रहेगा तथा आपका अपना न्यूज़ इंडिया 17 डिजिटल मीडिया के क्षेत्र मे अपनी प्रमुख व विश्वसनीय पहचान बनाये रखने मे सफल रहेगा। गत वर्षो के तमाम खट्टे मीठे अनुभवो के बीच आप सभी के अपार सहयोग हेतु एक बार पुनः आप सभी का हार्दिक आभार व धन्यवाद। 

साथियो आगामी 01 जनवरी से नए वर्ष के प्रारम्भ के साथ ही हमे भी कुछ नया करने हेतु संकल्पबद्ध होकर कुछ नए दायित्वो का निर्वहन करना होगा। 

1 - सर्वप्रथम आप सभी को व्हाट्सअप ग्रुप मे भेजे गए पोर्टल के व्हाट्सअप चैनल के लिंक को क्लिक कर ज्वाइन करना है तथा अधिक से अधिक संख्या मे अपने पाठको को जोड़ने का प्रयास भी निरंतर करना है। 

2 - समाचार संख्या व न्यूनतम पाठक संख्या पूर्व के वर्षो की भांति ही रहेगी। इसमे कोई परिवर्तन नही किया गया है। जिला स्तर पर कार्यरत सभी संवाददाताओ को कलैंडर माह के प्रति 15 दिनों मे न्यूनतम 4 समाचार उपलब्ध कराना आवश्यक होगा तथा किसी भी समाचार की सफलता हेतु 24 घंटो मे पाठक संख्या न्यूनतम 6 हजार होना आवश्यक रहेगा। 

3 - गत वर्षो की भांति समाचार संख्या व पाठक संख्या जनवरी से नवंबर माह तक रिकॉर्ड की जाएगी तथा दिसंबर माह मे कोई अंकुश नही रहेगा। 

4 - किसी पारिवारिक व अन्य कारण से 3 दिन से अधिक कार्य न कर पाने की स्थिति मे पोर्टल के व्हाट्सअप ग्रुप मे कारण व कार्य न करने के दिनो की संख्या समय से पूर्व बताना आवश्यक होगा। 

5 - समाचार कवरेज व अन्य समय पर पोर्टल द्वारा परिचय पत्र व अधिकार पत्र की कलर छायाप्रति हमेशा अपने साथ रखे व किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर अवश्य दिखाए।    

टिप्पणियाँ